साल 2025 की एंटीसिपेटेड फिल्म भूत बंगला के साथ एक बार फिर अक्षय कुमार बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए एकदम तैयार है। दिलचस्प बात यह है कि अक्षय कुमार हेरा फेरी, भूल भुलैया और गरम मसाला जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं।
कॉमेडी फिल्मों से बॉलीवुड में इतिहास रच चुके प्रियदर्शन जल्द ही बड़े पर्दे पर एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला लेकर आ रहे हैं। वह 15 साल बाद अपनी हिट जोड़ीदार अक्षय कुमार के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियदर्शन की एक और हीरोइन की एंट्री हुई है जो उनके साथ हेरा फेरी में भी काम कर चुकी हैं। यह अदाकारा हैं तब्बू।
भूत बंगला का हिस्सा बनने पर बोलीं तब्बू
हेरा फेरी में अनुराधा का किरदार निभा चुकीं तब्बू 25 साल बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार के साथ काम करने जा रही हैं। हाल ही में, उन्होंने भूत बंगला का हिस्सा बनने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ बातचीत में कहा, “मैं एक्साइटेड हूं क्योंकि मैं हेरा फेरी (2000) के बाद प्रियदर्शन और अक्षय के साथ काम कर रही हूं और क्रू (2024) के तुरंत बाद एकता के साथ काम कर रही हूं।”