February 8, 2026
download (2)
Spread the love

साल 2025 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म छावा ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रखा है. फिल्म हर दिन कोई न कोई रिकॉर्ड बना रही है. विक्की कौशल की फिल्म ने साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म का तमगा भी अपने नाम कर लिया है. फिल्म को रिलीज हुए आज 11 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने पिछले 10 दिनों में जो धाकड़ कमाई की है, उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म आज भी कमाल करेगी. फिल्म की कमाई से जुड़े आज के शुरुआती आंकड़े भी आ चुके हैं, तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है.
छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
छावा के मेकर्स की ओर से उपलब्ध कराए गए ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 10 दिनों में 334.51 करोड़ रुपये कमाए. जिसे आप हर दिन की कमाई के हिसाब से नीचे देख सकते हैं. बता दें कि टेबल में दिए गए आज के आंकड़े सैक्निल्क के मुताबिक हैं और 8:05 बजे तक के हैं. टोटल कमाई से जुड़ा आंकड़ा फाइनल नहीं है और इनमें बदलाव हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *